How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

एशिया कप में भारत-श्रीलंका की भिड़त आज, टीम इंडिया की जीत तय-जानें क्या है वजह?

(फाइल फोटो)

(फाइल फोटो)

Ind SL in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और शुक्रवार को क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले पर टिकी रहेंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा. 

हालांकि, इस मुकाबले का खिताबी दौड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारत की जीत की लय बरकरार रहेगी या श्रीलंका सम्मानजनक विदाई लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो यह मैच भारत के लिए काफी अमह होगा. इसकी वजह यह है कि श्रीलंका के खिलाफ जीत से फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले एक मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा.

भारत-श्रीलंका के बीच टी20 रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है. साल 2009 से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 21 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि 9 बार श्रीलंका को सफलता मिली. एक मुकाबला टाई और एक बेनतीजा भी रहा है. यह आंकड़े बताते हैं कि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है.

एशिया कप में दोनों का रिकॉर्ड बराबरी पर
टी20 फॉर्मेट में एशिया कप की बात करें तो अब तक भारत और श्रीलंका के बीच सिर्फ दो बार भिड़ंत हुई है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है. पहली बार दोनों टीमें 1 मार्च 2016 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में आमने-सामने आई थीं. उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.

दूसरी बार 6 सितंबर 2022 को सुपर-4 में भिड़ंत हुई, जहां श्रीलंका ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर पिछली हार का बदला लिया. उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली थी, लेकिन पथुम निसांका (52) और कुसल मेंडिस (57) की बेहतरीन साझेदारी ने श्रीलंका को जीत दिला दी.

एशिया कप 2025 में भारत का सफर
इस बार के एशिया कप में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने अपने सभी पांच मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. खास बात यह रही कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराकर दबदबा कायम किया. फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी, जिसका इंतजार हर फैन को है.

श्रीलंका ने भले ही ग्रुप-स्टेज के अपने सभी तीन मैच जीते थे, लेकिन सुपर-4 में उसका प्रदर्शन कमजोर रहा. टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वह खिताबी दौड़ से बाहर हो गई. हालांकि भारत के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी. दुबई में होने वाला यह मुकाबला भले ही फाइनल की तस्वीर न बदल पाए, लेकिन भारत अपनी लय बनाए रखना चाहेगा और श्रीलंका आखिरी मौके पर अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें: एशिया कप के इतिहास में पहली बार Ind-Pak में होगी टक्कर, जानें- 41 साल कब-कौन बना चैंपियन?


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

26 Sep 2025  ·  Published: 10:55 IST

Asia Cup में टीम इंडिया की धमाकेदार हैट्रिक; ओमान को 21 रनों से रौंदा

टीम इंडिया और ओमान के बीच मैच की खूबसूरत तस्वीरें

टीम इंडिया और ओमान के बीच मैच की खूबसूरत तस्वीरें

Ind vs Oman Match in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के 12वें मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. इससे पहले टीम ने यूएई और पाकिस्तान को मात दी थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 188 रन बनाए. 

ओमान ने अच्छी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर भारतीय टीम को आसानी से मैच जीतने नहीं दिया. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की सलामी जोड़ी जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. हालांकि, नौंवे ओवर में कुलदीप यादव ने जतिंदर सिंह (32) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद हम्माद मिर्जा ने आमिर कलीम के साथ पारी संभाली. 18वें ओवर में हर्षित राणा ने आमिर कलीम को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई.

आमिर कलीम की शानदार पारी

आमिर कलीम ने 46 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए 64 रन बनाए. 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने हम्माद मिर्जा (51) को आउट कर ओमान की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया. 20वें ओवर में अर्शदीप ने विनायक शुक्ला (1) को आउट किया. भारत की ओर से कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया. ओमान की टीम 167 रन ही बना सकी.

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल (5) आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. आठवें ओवर में जितेन रामानंदी ने अभिषेक शर्मा (38) को आउट किया. हार्दिक पांड्या महज (1) पर रनआउट होकर चलते बने.

भारतीय मध्यक्रम ने बनाए अहम रन

अक्षर पटेल 13 गेंदों में 26 रन बनाकर आमिर कलीम का शिकार बने. शिवम दुबे भी आमिर की गेंदों पर आउट हुए. 18वें ओवर में शाह फैसल ने संजू सैमसन (56) को आउट किया. संजू ने 45 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाए. तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 29 रन बनाए. आठवें विकेट के रूप में अर्शदीप सिंह (1) रनआउट हुए. भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया. ओमान की ओर से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली रामलीला में को लेकर छिड़ा विवाद; पूनम पांडे बनीं मंदोदरी, संतों ने जताई आपत्ति


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

20 Sep 2025  ·  Published: 02:42 IST

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की टूट गई है शादी, क्रिकेटर ने किया सबकुछ क्लियर

File

फाइल फोटो

Smriti Mandhana Wedding Update: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर पब्लिकली जवाब दिया है. पिछले कई हफ्तों से मंधाना की शादी और रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल बयान जारी कर साफ किया है कि पलाश मुच्छल के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है और शादी टूट गई है.

स्मृति ने लिखा कि वह हमेशा से एक प्राइवेट इंसान रही हैं, लेकिन बढ़ती अटकलों को देखते हुए सच्चाई साफ करना ज़रूरी हो गया था. उन्होंने कहा, “मेरी शादी अब टूट गई है. मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए. मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें इस स्थिति से निकलने के लिए समय दें.”

मंधाना ने किया सबकुछ क्लियर
मंधाना ने यह भी साफ किया कि उनका करियर उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करने को अपना लक्ष्य माना है और वह लंबे समय तक देश के लिए खेलना चाहती हैं. उन्होंने लिखा, “मेरा पूरा फोकस भारतीय टीम के लिए खेलने और ज़्यादा से ज़्यादा ट्रॉफी जीतने पर होगा.”

इस चीज को लेकर उठ रहे हैं सवाल
हाल ही में स्मृति की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी, जिससे फैंस ने उनके रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल उठाए थे. इस बीच, उनके परिवार और दोस्त भी इस मामले में चर्चा का विषय बन गए थे. इन सबके बीच, पलाश मुच्छल और उनकी बहन पलक मुच्छल के बारे में भी कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें लोग उनके कामों और बयानों को स्मृति और पलाश की शादी से जुड़े इशारे मान रहे थे. अब, स्मृति ने अपने साफ बयान से सभी अटकलों को खत्म करने की कोशिश की है.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

07 Dec 2025  ·  Published: 14:01 IST

भारत के जूनियर हॉकी हीरोज ने दिखाया दम, आखिरी वक्त में ऑस्ट्रेलिया ने छीना खिताब

ऑस्ट्रेलिया से लड़कर हारी भारतीय जूनियर हॉकी टीम

ऑस्ट्रेलिया से लड़कर हारी भारतीय जूनियर हॉकी टीम

India Australia Junior Men's Hockey Match: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को शनिवार (18 अक्टूबर) को मलेशिया के जोहोर में खेले गए सुल्तान जोहोर कप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से हराया. हालांकि, भारत के जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया. 

भारत ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की. छोटे-छोटे और सटीक पास देकर गेंद को घुमाते हुए शुरुआती दौर में टीम का दबदबा बना रहा. पाँचवें मिनट में अरायजीत सिंह हुंदल और सौरभ आनंद कुशवाहा के बीच तेज पास से गुरजोत सिंह को नजदीकी शॉट का मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर मैग्नस मैककॉसलैंड ने इसे रोक लिया.

दसवें मिनट में आमिर अली के लंबी दूरी के शॉट को गुरजोत सिंह ने गोल की ओर मोड़ा, लेकिन मैककॉसलैंड ने इसे भी संभाल लिया. ऑस्ट्रेलिया को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर 13वें मिनट में मिला और इयान ग्रोब्बेलार ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया. क्वार्टर के अंत तक उन्हें एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने शानदार बचाव किया.

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. अनमोल एक्का के तेज शॉट ने गोलकीपर के बाईं ओर से भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई. भारतीय रक्षापंक्ति ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने मजबूत रही. हाफ-टाइम से पहले उन्हें दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन अरायजीत के शॉट्स गोल नहीं बन पाए.

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में प्रियोबर्ता तालेम के लंबे पास से आमिर अली को गेंद मिली, लेकिन नजदीकी प्रयास में गोल नहीं हुआ और एक पेनल्टी कॉर्नर अधूरा रह गया. क्वार्टर के बाकी समय में दोनों टीमों ने गोल के लिए लगातार प्रयास किए. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. हूटर से कुछ मिनट पहले, अरायजीत ने तेजी से शॉट किया, लेकिन गेंद कुछ इंच दूर से बाहर चली गई.

अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में अजीत यादव ने खतरनाक क्षेत्र में गेंद पर कब्जा जमाया और आगे बढ़े, लेकिन समर्थन न होने के कारण उनका शॉट बाहर चला गया. मैच के तेज़ माहौल में भारत ने जबरदस्त हमला किया. रोहित रात के आठवें पेनल्टी कॉर्नर पर भारत गोल के करीब पहुंचे, लेकिन गोल नहीं हो सका. 59वें मिनट में ग्रोब्बेलार ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर ऑस्ट्रेलिया को खिताब दिलाया.
 


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Raihan

18 Oct 2025  ·  Published: 22:23 IST